बहराइच: चौकी के निकट किराने की दुकान से चोरों ने दो लाख से अधिक का माल किया पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मटेरा/बहराइच। जिले के मटेरा चौराहे पर चौकी के निकट बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने किराने की दुकान में लाखों की चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा असवा रोड पर स्थित जुबेर अहमद पुत्र गुलाम …

मटेरा/बहराइच। जिले के मटेरा चौराहे पर चौकी के निकट बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने किराने की दुकान में लाखों की चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा असवा रोड पर स्थित जुबेर अहमद पुत्र गुलाम हजरत की किराने की दुकान है।

किराना की दुकान पुलिस सहायता केंद्र से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। जुबेर अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार की बीती रात अज्ञात चोर दुकान के पीछे का दरवाजा खोलकर दुकान में प्रवेश कर गये। इसके बाद चोरों ने दुकान में रखा एक लाख रुपए नगद व लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए।

जुबेर अहमद को शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। जिस पर व्यापारी ने मटेरा थाने में पहुंच कर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच की है। अभी तक चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष राम दवन मौर्य ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: किराना दुकान पर चोरों का धावा, भाग रहे एक बदमाश को भीड़ ने पकड़ा

संबंधित समाचार