मेरठ: हल्दी रस्म में डांस कर रही थी लड़की, अचानक गिरी और हो गई मौत....वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। मौत का कोई दिन नहीं होता कब कहां कैसे आ जाए कोई नहीं जानता। कहते हैं जिंदगी का कोई भरोसा नहीं होता लेकिन मौत हमेशा पीछे चलती है। ऐसा ही एक लड़की की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां डांस करते-करते अचानक लड़की जमीन पर गिरी और उसकी  मौत हो गई, जिसके बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया।

कैमरे में कैद वीडियो 
वीडियो में साफ दिख रहा है कि हल्दी की रस्म के दौरान लड़कियां डांस कर रही थी, लेकिन इसी दौरान दुल्हन की बहन अचानक से गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डांस के दौरान मौत का वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जिसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डांस के दौरान मौत
जानकारी के अनुसार पूरी घटना मेरठ के थाना लसाड़ी क्षेत्र के अहमदनगर इलाके की है, जहां रिमशा नाम की लड़की की डांस के दौरान मौत हो गई। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बहन की हल्दी के प्रोग्राम में डांस करते-करते छोटी बहन जमीन पर गिर पड़ी और गिरते ही उसकी मौत हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से डांस करते-करती लड़की को अचानक बेहोशी छाई और मौत हो गई।

दुल्हन की शादी रुकी
बहन की मौत के कारण दुल्हन की शादी भी रुक गई। लड़की की मौत के बावजूद घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि परिजनोंने मृतका पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया और उसे दफना दिया।

ये भी पढ़ें- मेरठ: अब घर बैठे ही बढ़ाएं बिजली कनेक्शन पर लोड, ऐसे करें आवेदन

संबंधित समाचार