Banda: SP हाईकमान ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों के नामों का किया ऐलान...जिले के तीन दिग्गज शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में पूर्व सांसद, विधायक व जिलाध्यक्ष बने सपा के स्टार प्रचार

बांदा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी हाईकमान ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों के नामों का ऐलान कर दिया है। स्टार प्रचारकों की सूची में जिले के तीन दिग्गजों का नाम शामिल किया गया है। तीनों नेताओं के समर्थकाें में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों ने स्टार प्रचारक बने नेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। 

समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने लोकसभा चुनाव के आगामी चरणों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा के पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव और जिलाध्यक्ष डा.मधुसूदन कुशवाहा का नाम शामिल किया गया है। जिले से तीन स्टार प्रचारक बनाए जाने पर सपाइयों ने खुशी जाहिर की है और हाईकमान को धन्यवाद दिया है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad Crime: पति को नशा सुंघाने के बाद हाथ-पैर बांधकर फेंका...कार सवारों ने पत्नी-बच्चों को किया अगवा

संबंधित समाचार