Mount Everest: शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट को किया फतह, ऐसा करने वाले बने दुनिया के दूसरे व्यक्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काठमांडू। नेपाल में एक शेरपा गाइड ने रविवार को 26वीं बार माउंट एवरेस्ट को फतह किया। इसी के साथ उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने के एक अन्य नेपाली गाइड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अभियान के आयोजक ‘इमेजिन नेपाल ट्रेक्स’ के मुताबिक, पसांग दावा शेरपा रविवार सुबह हंगरी के पर्वतारोही के साथ शिखर पर पहुंचे। 

सीज़न में पर्वतारोहियों का पहला दल इस हफ्ते पर्वत पर पहुंचा। शेरपा गाइड ने सैकड़ों पर्वतारोहियों के लिए रस्सियां बांधी थी और रास्ता बनाया जो अगले कुछ दिनों में चोटी को फतह करने की कोशिश करेंगे। साल 1998 में चोटी पर अपनी पहली सफल चढ़ाई के बाद से, दावा ने लगभग हर साल यात्रा की है। 

अनुभवी पर्वतीय गाइड कामी रीता ने पिछले साल चोटी पर अपनी 26वीं सफल चढ़ाई के बाद माउंट एवरेस्ट को सबसे अधिक बार फतह करने का रिकॉर्ड बनाया था। उम्मीद है कि रीता इस महीने के अंत में फिर से चोटी पर चढ़ने का प्रयास करेंगे। 

ये भी पढ़ें:- S. Jaishankar ने की विदेश मंत्रियों से मुलाकात, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और यूक्रेन युद्ध पर अहम चर्चा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म