पीलीभीत: सांसे हो रहीं कम, आओ पेड़ लगाएं हम..

पीलीभीत: सांसे हो रहीं कम, आओ पेड़ लगाएं हम..

पीलीभीत, अमृत विचार। कंपोजीट विद्यालय नखासा में ग्लोबल साइंस क्लब के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण संकल्प पर हस्ताक्षर कराये गए। स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। 

रिसोर्स पर्सन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित शर्मा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम है। प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान.. इसका उद्देश्य प्रकृति को प्लास्टिक मुक्त बनाना और पर्यावरण को बचाना है। बदलते समय में प्लास्टिक के सामानों, थैलियों का उपयोग बहुत ज्यादा हो रहा है। प्लास्टिक प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है। प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ही 2023 की थीम निर्धारित की गई है। 

पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्होंने बताया कि वाहनों का उपयोग कम करें,पैदल चले या साइकिल का प्रयोग करें। कट रहे पेड़ों को संरक्षित करके उन्हें काटने से रोकना चाहिए।  हर व्यक्ति को कम से कम कम से कम दो पौधे लगाने चाहिए।,तालाब, नदी, जंगल,पशु पक्षी और पहाड़ों का संरक्षण करना चाहिए। वैश्विक ताप वृद्धि और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों में जागरूकता लाएं। अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं।  औरों के जन्मदिन पर पौधे  ही उपहार में दे। घर-घर में स्वच्छता अभियान बढ़ाएं।

वृक्षों को कटने से बचाने के लिए हमें पेड़ों से प्राप्त होने वाले पेपर, लिफाफे,आदि रीसाइकलिंग करनी करें।  प्रतियोगिताओं में शैल कुमारी मित्तल, अक्षिता कुमारी, निशा, मानवी, जानवी, सुमित कुमार,रजत कुमार, साक्षी मित्तल, रितिका देवल, फरिया   ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता समन्वयक रामविलास मौर्य रहे। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि हम लोगों ने ही पर्यावरण प्रदूषित किया है, हम ही लोग ही पर्यावरण में सुधार कर सकते हैं।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: नवनिर्वाचित चेयरमैन सीएम से मिले तो हुई विकास पर बात..चीनी मिल का मुद्दा भी रखा

 

ताजा समाचार