Bareilly News: बसपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने से बदल सकते हैं समीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली लोकसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी मास्टर छोटे लाल गंगवार का पर्चा खारिज होने से समीकरण बदल सकते हैं। भाजपा चुनाव में इसका फायदा उठा सकती है।

पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र का मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। बरेली लोकसभा सीट पर 7 मई को चुनाव होना है। यहां से अब भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार, सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन मैदान में हैं। बसपा से मास्टर छोटे लाल गंगवार मैदान में थे। इससे लोगों को लग रहा था कि कुर्मी वोट बसपा प्रत्याशी के पक्ष में जा सकता था। इससे भाजपा को नुकसान हो सकता था लेकिन अब छोटेलाल गंगवार का पर्चा खारिज होने से भाजपा फायदा उठा सकती है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: शहामतगंज पुल पर निदा खान पर बाइक सवारों ने किया हमला, जान से मारने की दी धमकी

 

संबंधित समाचार