सड़क हादसे में बाइक सवार युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

- पुल पर चल रहा मरम्मत कार्य, एक ही रास्ते पर हो रहा था आवागमन

अमृत विचार, प्रयागराज। झूसी थाना अंतर्गत  शास्त्री ब्रिज पर रविवार शाम दो बाइक आपस में टकरा गई। घटनास्थल पर एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक सवार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि, शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, कोटवा निवासी सूर्य प्रसाद मालवीय का बेटा आनंद बाइक से शहर की तरफ आ रहा था। वहीं धनुवा गांव निवासी विमलेश अपनी बाइक से झूसी की तरफ जा रहा था। शास्त्री ब्रिज पर दोनों बाइक आपस में भिड़ गई। इस दुर्घटना में आनंद और विमलेश गंभीर रुप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोंनो को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। 

झूंसी पुल पर चल रहा मरम्मत कार्य

 झूसी पुल पर चल रहे मरम्मत की वजह से एक तरफ शास्त्री पुल के उत्तरी लेन के पिलरों की मरम्मत चल रहा है। रविवार को करीब चार घंटे  यातायात बंद रहा।  जिसको लेकर पुल पुल पर भीषण जाम लग रहा। लगा के कारण लोगों नई काफी परेशानी हुई। देर शाम तक जाम खुलवा दिया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिल गई। जबकि शाम को कुछ राहत मिल गई।

 

संबंधित समाचार