Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा इस दिन से होगी शुरू, जानें उम्र सीमा से लेकर रास्ते तक की पूरी डिटेल

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

Amarnath Yatra 2023: हिंदू धर्म में बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा को बहुत पवित्र माना जाता है। भगवान शिव के भक्त अमरनाथ यात्रा का इंतजार पूरे साल करते हैं, इस साल अमरनाथ की यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है जो कि 31 अगस्त को संपन्न होगी। बाबा बर्फानी की इस गुफा में भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती को उनके अमृत्व का रहस्य बताया था। इसलिए इसे अमरनाथ कहा जाता है। 62 दिनों की इस यात्रा के लिए लाखों की संख्या में लोग भोलेनाथ के दर्शन को पहुंचते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे इसके रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी बातें। 

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
बाबा बर्फानी की यात्रा पर जाने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। इसका रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन पीएनबी, एसबीआई, येस बैंक या जम्‍मू और कश्‍मीर बैंक की कुछ शाखाओं में हो रहा है। साथ ही अगर आप ऑनलाइन भी इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन jkssb.nic.in की वेबसाइट और Shri Amarnathji yatra app पर किया जा सकता है। वेबसाइट पर आसानी से कोई भी रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

अमरनाथ यात्रा के लिए उम्र
बाबा बर्फानी की यात्रा पर जाने के लिए उम्र 13 साल से 70 साल तक होनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं के लिए भी नियम है कि अगर महिला छह हफ्ते या उससे ज्यादा दिनों की गर्भवती है तो वह इस यात्रा पर नहीं जा सकती है। यहां भगवान शिव एक बर्फ-लिंगम यानी बर्फ के शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं, मान्यता है जो शिव के इस स्वरूप का दर्शन कर लेता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

अमरनाथ यात्रा का मार्ग?
अमरनाथ यात्रा को 2 रास्तों से पूरा किया जा सकता है। पहला रास्ता 46 से 48 किलोमीटर का है जो कि पहलगाम से शुरू होता है। इस रास्ते से बाबा बर्फानी की यात्रा करने में 5 दिन का समय लगता है। वहीं दूसरा रास्ता बालटाल से है, जिसकी दूरी भले ही 14 से 16 किलोमीटर की है लेकिन इस रास्ते में खड़ी चढ़ाई है। इस रास्ते की चढ़ाई कठिन है जिस वजह से लोग दूसरा रास्ता लेना ही पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें- 

 

संबंधित समाचार