SRH VS LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला
हैदराबादः लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। सुपर जायंट्स ने एनरिक नॉर्किया की जगह मणिकरण सिद्धार्थ को शुरुआती एकादश में शामिल किया है, जबकि सनराइजर्स ने लियाम लिविंगस्टोन और हर्षल पटेल को मौका दिया है।
टीम इस प्रकार हैं:
सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार टारमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, जैक एडवर्ड्स और पैट कमिंस।
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्किया, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी। मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।
