अयोध्या : एटीएम बूथ में दिखा सांप, शटर बंद कर वन विभाग को दी गई सूचना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। बुधवार को नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रीडगंज चौराहे के पास स्थित एक प्राइवेट कंपनी के एटीएम बूथ में सांप दिखने के बाद मौके पर हलचल मच गई।  स्थानीय लोगों ने एटीएम बूथ के शटर को बंद करवा मामले की जानकारी वन विभाग को दी है।  

बताया गया कि रीडगंज चौराहे के पास स्थित सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर के सड़क किनारे कई दुकानें हैं। इसी लेन में एक प्राइवेट कंपनी हिताची ने एटीएम बूथ स्थापित कर रखा है। बुधवार को दूसरी पहर एक बैंक उपभोक्ता रकम निकासी के लिए एटीएम बूथ पहुचा तो उसने एटीएम बूथ में सांप को देखा और मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद मौके पर लोगों का मजमा लगा गया और उत्साही युवा मोबाइल से वीडियो बनाने तथा फोटो खींचने में जुट गए। मौके की नजाकत को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों ने एटीएम बूथ का शटर बंद करवा दिया है और मामले की जानकारी वन विभाग को दी है। खबर लिखे जाने तक वन विभाग कोई कर्मी सांप को पकड़ने के लिए नहीं पहुंचा था।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : राम मंदिर की परिक्रमा को बन रही 15 फीट गहरी व 200 मीटर लंबी टनल

संबंधित समाचार