दिल्ली में हल्की बारिश-तूफान का अनुमान, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के रहेगा आसपास 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से गर्मी की मार झेल रही दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश होने और आंधी आने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी 38 फीसदी दर्ज की गई| 

विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने दोपहर में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है| विभाग के अनुसार, आज आंधी, धूल भरी आंधी और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी बनी जान की दुश्मन, देशभर में करीब 41 लोगों की मौत...कई अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार