अयोध्या : राम मंदिर की परिक्रमा को बन रही 15 फीट गहरी व 200 मीटर लंबी टनल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंदिर के पूरब दिशा में प्रवेश द्वार के नीचे से होकर गुजरेगा परिक्रमा मार्ग

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर में एक साथ 1.50 लाख श्रद्धालु परिक्रमा कर सकेंगे। इसके लिए मंदिर की परिधि में 800 मीटर लंबे परकोटे का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन परिक्रमा के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच टकराव ना हो इसके लिए मंदिर की पूरब दिशा में 200 मीटर लंबे टनल का भी निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह देश का पहला ऐसा मंदिर होगा, जिसके मुख्य द्वार के नीचे से होकर श्रद्धालु निकास द्वार तक पहुंचेंगे।
     
श्रीराम जन्मभूमि में राजस्थान के नक्काशीदार पत्थरों से 2.7 एकड़ के क्षेत्र में 162 फुट ऊंचे वाले तीन मंजिल वाले भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंदिर के चारों ओर आठ एकड़ की परिधि में भूतल से 48 फीट ऊंचे परकोटे का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसमें छह मंदिरों का भी निर्माण किया जा रहा है। मंदिर में सिंह द्वार से प्रवेश करने के पहले पूरब दिशा में परकोटे पर भी एक मुख्य द्वार गोपुरम होगा। जहां रामजन्म भूमि आने वाले श्रद्धालु मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे। उसी के बगल से निकास द्वार भी बनाया जाएगा। प्रवेश द्वार गोपुरम के नीचे बन रहे टनल के माध्यम से श्रद्धालु पहुंचेंगे और बाहर भी जा सकेंगे।

दर्शनार्थियों की संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल 
एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद मेहता ने बताया कि राम मंदिर में कितने दर्शनार्थी आएंगे, उनकी संख्या का अनुमान नहीं लगाया सकता है। परकोटे को हम लोगों ने तैयार किया है, जिसमे डेढ़ लाख दर्शनार्थी प्रतिदिन आ सकें। वहीं बताया कि परकोटा से होकर मंदिर तक आना होगा। पूजा के दौरान जो दर्शनार्थी परिक्रमा करेंगे और परकोटे में जाएंगे उनके बीच कोई टकराव न हो इसके लिए टनल का निर्माण कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - रायबरेली : बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, कटरी में मची है खलबली

संबंधित समाचार