काशीपुर: नशे के कैप्सूल व इंजेक्शन बेच रही थी महिला, आई पुलिस की गिरफ्त में...

काशीपुर: नशे के कैप्सूल व इंजेक्शन बेच रही थी महिला, आई पुलिस की गिरफ्त में...

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने नशे के कैप्सूल व इंजेक्शन बेच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 239 नशे के कैप्सूल व 93 इंजेक्शन बरामद किये। पुलिस ने महिला का एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किया है।

थाना आईटीआई पुलिस ने गश्त के दौरान चैती गांव से वही की निवासी मधु ठाकुर को गिरफ्तार किया। महिला के पास से पुलिस ने 239 नशे के कैप्सूल व 93 इंजेक्शन बरामद किये। महिला ने बताया कि कमाई का जरिया नहीं होने के कारण यह कार्य करती है और क्षेत्र के नशेड़ियों को नशे का सामान बेचती है।

जिसे वह पास से ही खरीदकर लाती है और महंगे दाम में बेच देती है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर महिला को कोर्ट में पेश किया। पुलिस टीम में  उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर दत्त भट्ट, कांस्टेबल सुरेंद्र कंबोज, जितेन्द्र सिंह नेगी व महिला कांस्टेबल राधा गोस्वामी शामिल रहे।

ताजा समाचार

कांग्रेस और उसके सहयोगी भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहते हैं: गिरिराज सिंह
अहमदाबाद के पास सूफी संत, उनके परिजनों की कब्रें तोड़े जाने के बाद झड़प, 35 लोग गिरफ्तार 
अल्मोड़ा: चौखुटिया तहसील में भी अतिवृष्टि ने मचाया तांडव, नदी में बाढ़ सुरक्षा के कार्य में लगे 80 मजदूरों ने भागकर बचाई जान 
Maruti Suzuki ने लॉन्च की नई Swift, जानें फीचर्स और कीमत
Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव या सुब्रत पाठक...कौन बनेगा कन्नौज का सांसद? समझिए समीकरण
मुरादाबाद : 40 साल की महिला का वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंची 8वीं की छात्रा, भाजपा ने वीडियो ट्वीट कर की कार्रवाई की मांग...डीएम ने दिए जांच के आदेश