लखनऊ: मेड़ बांधने के विवाद में महिला की पिटाई कर फाड़े कपड़े, एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मलिहाबाद कोतवाली पुलिस पड़ोसी पर दर्ज की एफआईआर

मलिहाबाद, अृमत विचार। मलिहाबाद कोतवाली अंतर्गत एक गांव में मेड़ बांधने के विवाद में पड़ोसी ने एक महिला की पिटाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। हालांकि, तहरीर के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह के मुताबिक, क्षेत्र की रहने वाली महिला (35) ने गांव के आकाश मौर्या पर मारपीट, छेड़खानी, गाली-गलौज, धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

लिखित शिकायत में महिला ने बताया कि बीते 21 अप्रैल की सुबह करीब 11:50 पर वह अपने खेत की मेड़ बांधने पहुंची थी। तभी आकाश मेड़ बंधाने से मना करने लगा। इंकार करने पर पड़ोसी ने उसे जमीन पर गिरा दिया। फिर उसकी पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए।

हालांकि, ग्रामीणों की एकत्र होने पर आकाश जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे धमकी देते घटनास्थल से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरेापी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पड़ोसियों ने युवक पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

संबंधित समाचार