हरदोई: मां को कमरे में फंदे से लटकता देख चीख पड़े बच्चे, पति दिल्ली में करता है नौकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पति दिल्ली में नौकरी करता है और उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ गांव में रह रही थी। शनिवार की आधीरात को उसके बच्चे चीखते हुए कमरे से बाहर भागे, इसका पता होते ही कमरें में देखा गया तो वहां उन बच्चों की मां का शव फंदे से  लटक रहा था। उसने किस वजह से आत्महत्या की? इस बारे में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए जांच शुरु कर दी है।

बताया गया है कि शाहाबाद कोतवाली के हसनापुर निवासी आशीष दिल्ली में नौकरी करता है,उसकी 35 वर्षीय पत्नी निशा अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ गांव में रह रही थी।‌ शनिवार को घर के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। निशा अपने बच्चों के साथ कमरें में चली गई। 

आधी रात को उसके बच्चे चीखते हुए कमरें से बाहर भागे और गिर कर बेहोश हो गए। बच्चो के चीखने की आवाज़ ने रात का सन्नाटा तोड़ दिया, घर और आस-पड़ोस के लोग जाग गए। कमरें में देखा तो निशा का शव फंदे से लटक रहा था। 

उसके पिता आशाराम निवासी बिजगवां कला थाना मझिला ने बताया कि 2015 में निशा की शादी हुई थी,दामाद आशीष दिल्ली में था, इस बारे में पता होने पर जब वह पुत्री की ससुराल पहुंचा, तो वहां देखा कि निशा का शव ज़मीन पर पड़ा हुआ था। निशा के पिता ने किसी तरह के आरोप से फिलहाल इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: खारा के जंगल में लगी आग, काफी नुकसान, साधु की कुटिया भी जली

संबंधित समाचार