हल्द्वानी: आंधी और ओलावृष्टि के आसार...अलर्ट पर रहेगा प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग ने 29 और 30 मार्च को नैनीताल जिले में आंधी, ओलावृष्टि, तेज बौछारों का अनुमान जताया है। खराब मौसम की वजह से जन जीवन प्रभावित हो सकता है। इसलिए प्रशासन ने सभी तंत्र को अलर्ट मोड पर कर दिया है। 

मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है कि जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। नैनीताल जिले में पश्चिमी विक्षोभ का पूरा असर रहेगा। 29 और 30 मार्च को 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकतीं हैं, जो आंधी का रूप ले सकतीं हैं। इसके साथ ही तेज बौछारें भी पड़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का भी आसार जताए हैं। इधर प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए नगर निगम, पशुपालन, जलसंस्थान, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा है। साथ ही आम लोगों से इन दो दिनों तक बेवजह यात्रा न करने की सलाह दी गई है। 

संबंधित समाचार