Etawah Accident: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार को रौंदा...पिता-पुत्री की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में सड़क हादसे में दो की मौत

इटावा, अमृत विचार। जसवंतनगर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार दूसरे साइड पर कच्ची ईंट लादकर भट्टे पर लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

शनिवार की सुबह लगभग नो बजे के आसपास गांव दिहुली थाना बरनाहल जिला मैनपुरी के रहने वाले 28 वर्षीय रियाजुद्दीन पुत्र जफरुद्दीन अपनी 25 वर्षीय पत्नी शमा बेग़म और तीन वर्षीय पुत्री गुनगुन को साथ लेकर औरेया जिले के अटसू के निकट अपनी ससुराल गांव जुआ में जा रहे थे।

जैसे ही बाइक से नेशनल हाईवे पर स्थित गांव जमुना बाग के समीप जलपोखरा गांव के सामने इटावा जाने वाले हाइवे मार्ग पर पहुंचे, वैसे ही आगरा की तरफ कच्ची ईंट लादकर तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर ने बाइक सवार पति-पत्नी को तीन साल की बच्ची सहित रौंद दिया। जिसमें पिता- पुत्री की मौत हो गई है। जबकि घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय सांस्कृतिक एवं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी पहुंची कानपुर...बोलीं- अखिलेश का कन्नौज से सूपड़ा साफ होगा

संबंधित समाचार