हरदोई: एकलौते बेटे ने किया सुसाइड, शव देखकर गिर पड़ी मां   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। बुज़ुर्ग हो चुके मां-बाप के बुढ़ापे में सहारा देने वाली लाठी और दो बहनों के बीच उनके इकलौते भाई ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। खेत से लौट कर घर पहुंची उसकी मां शव को लटकते हुए देख कर वहीं पर पछाड़ मार कर गिर पड़ी। मामला कोतवाली देहात के गोंदहाई गांव का बताया जा रहा है।

बताया गया है कि गोंदहाई निवासी कन्हैयालाल मेहनत-मज़दूरी से पत्नी के अलावा दो बेटियाें और इकलौते बेटे के साथ गुज़र-बसर करता हैं। उसकी एक बेटी मानसिक तौर पर बीमार रहती है,जबकि दूसरी बेटी की शादी हो चुकी है। दो बेटियों के बीच 22 वर्षीय इकलौता पुत्र अनुज था,जिसकी भी शादी नहीं हुई थी। अनुज बुज़ुर्ग हो चुके अपने मां-बाप के बुढ़ापे का इकलौता सहारा था। अनुज भी इधर-उधर मेहनत-मज़दूरी कर अपना खर्च चलाता था। बुधवार की शाम उसकी मां अनुज और बीमार बेटी को छोड़ कर खेत पर फसल काटने गई हुई थी,पिता भी काम पर गया हुआ था। 

उसकी मां शाम को जब खेत से वापस घर पहुंची तो देखा घर के अन्दर पड़े टीन शेड में अनुज का शव दुपट्टे से फांसी पर लटक रहा था। इकलौते बेटे को ऐसी हालत में देख कर उसकी मां चिल्लाती हुई पछाड़ मार कर गिर पड़ी। इसका पता होते ही आस-पड़ोसी दौड़ पड़े। जिन्होने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। उसके बदहवास मां-बाप कुछ भी नहीं बता पा रहें हैं। उन दोनों और अनुज की दोनों बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें -बहराइच में डेमू ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार