NEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा कल, ध्यान रखें यह टिप्स, लखनऊ में बनाये गये 53 केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा कल यानी रविवार को आयोजित हो रही है। नेशनल एंट्रेंस एंड एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए लखनऊ में करीब 53 केंद्र बनाये गये हैं। इस परीक्षा में राजधानी में कुल 35200 स्टूडेंट शामिल होंगे।

दरअसल, देश में एमबीबीएस, डेंटल कॉलेजों और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए रविवार को NEET- 2024 का आयोजन हो रहा है। यह परीक्षा रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 05:20 बजे के बीच आयोजित की जायेगी।

इन सेंटरों पर स्टूडेंटों के पहुंचने का समय  11 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.30 बजे गेट बंद हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट के लिए जारी एडवाइजरी की जानकारी एडमिट कार्ड में स्पष्ट रूप दे गई है। जिसका उन्हें पालन करना जरूरी होगा।

संबंधित समाचार