बहराइच में डेमू ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
बहराइच, अमृत विचार। जनपद के गोंडा बहराइच रेल मार्ग पर बृहस्पतिवार को गोंडा से रही डेमू की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोंडा से चलकर डेमू ट्रेन संख्या 05373 बहराइच के लिए रवाना हुई। ट्रेन बहराइच जिले के कोतवाली क्षेत्र के दसईपुरवा गांव के पास ट्रेन पहुंची। तभी एक अज्ञात युवक डेमू ट्रेन की चपेटमें आ गया। मौके पर ही युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली देहात की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के पहचान के लिए पूछताछ की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। जिस पर अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें -बरेली: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई लोग लहूलुहान...अस्पताल में भर्ती
