मुरादाबाद: दंपती से गाली-गलौज कर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। वैवाहिक कार्यक्रम में गए दंपती से गाली गलौज के बाद पीड़ित की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना का कारण स्कूटी में साइड मारने का विरोध करना बताया जा रहा है। महिला के ससुर की तहरीर पर मुगलपुरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोका शाह वाली गली निवासी अफजाल उर्फ नन्हें ने पुलिस को तहरीर दी है। 

उन्होंने पुलिस को बताया है कि 2 मई की रात करीब 9 बजे वह अपने बेटे सरफराज और बहू नूरबानो के साथ हमसफर शादी हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी हॉल के बाहर कटघर के पीरजादा निवासी अरशद ने अपनी स्कूटी से साइड मार दी। विरोध पर आरोपी अरशद ने सरफराज और उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। 

गाली देने से मना करने पर आरोपी और उसके दो साथियों ने मिलकर मारपीट की। आरोपी अरशद ने धारदार हथियार से नूरबानो के सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस संबंध में मुगलपुरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी अरशद और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

ये भी पढे़ं- मुरादाबाद : एक्सपोर्ट मैनेजर के इकलौते बेटे की मौत से बुझ गया घर का चिराग

 

 

संबंधित समाचार