विज्ञान और तकनीक देश के भविष्य की आधारशिला...साइंस एक्सपो-2026 उद्घाटन सत्र में बोले ब्रजेश पाठक

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विज्ञान और तकनीक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला हैं। विज्ञान के बिना जीवन अधूरा है और आज का समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और निरंतर नवाचार का है।

उप मुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को अलीगंज स्थित विज्ञान आंचलिक केंद्र में आयोजित, नॉलेज ऑन स्फीयर एवं साइंस एक्सपो-2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान की उपयोगिता, नवाचार और अनुसंधान की भूमिका पर जागरूक किया। उन्हें बताया कि यह कार्यक्रम विज्ञान को केवल सुनने या पढ़ने तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उसे देखने, समझने और अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि नॉलेज ऑन स्फीयर शो की मदद से प्राकृतिक घटनाओं जैसे चक्रवात का निर्माण, उसकी तीव्रता और तट की ओर गति को वास्तविक समय में समझा जा सकता है। इस प्रक्रिया से दर्शक वैज्ञानिक तथ्यों को आसानी से समझ पाते हैं।

इस साइंस एक्सपो-2026 में प्रदेश एवं देश के 18 प्रमुख वैज्ञानिक एवं अनुसंधान संस्थान, मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं, और अपने अनुसन्धान कार्यों, उपलब्धियों और नवाचारों को प्रदर्शित कर रहे हैं। इस मौके पर विधायक नीरज बोरा, परियोजना निदेशक राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र विजय शंकर शर्मा, उपनिदेशक इसरो नंदनी हरिनाथ, निदेशक सीएसआईआर डॉ. प्रमोद कुमार त्रिवेदी, एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :
बेसहारा लोगों के लिए शुरू हो हेल्पलाइन, लखनऊ में निराश्रितों के लिए सुनवाई में हाईकोर्ट ने दिए आदेश  

संबंधित समाचार