पहले जान लें आपकी नगर बस कहां है... फिर घर से निकलें DUT ने लागू की सिटी बसों की लाइव ट्रैकिंग की व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: अब लोगों को बस स्टॉप पर पहले से आकर नगर बस का इंतजार करने की जरूरत नहीं। नगरीय परिवहन निदेशालय ने सिटी बसों की लाइव ट्रैकिंग की व्यवस्था की है। यात्रियों के अमूल्य समय को बचाने के लिए निदेशालय ने एक एप लांच किया है। इसके माध्यम से यात्री घर बैठे ही नगर बस की लोकेशन और संबंधित रूट की जानकारी तत्काल प्राप्त कर लेगा और समय पर घर से निकलकर ''अपनी सिटी बस'' पकड़ सकेगा। उसे बेवजह स्टॉपेज पर खड़े होकर बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

एलसीटीएसएल (लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक अमरनाथ सहाय ने बताया कि सिटी बसों की लाइव ट्रैकिंग की व्यवस्था लागू हो गई है। निदेशालय की ओर से e-citybus up नाम से एक एप लांच कर दिया गया है। गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें नगर बस की यात्रियों को लाइव ट्रैकिंग दिखाई देगी।

इससे न केवल सटीक समय की जानकारी होगी बल्कि कितनी देर में यह स्टॉपेज पर पहुंचेगी और बस कहां है, इसकी भी पूरी डिटेल यात्रियों को मोबाइल स्क्रीन पर पता चल जाएगी। एमडी नगर बस सहाय के मुताबिक इस एप में यात्रियों के सुझाव दिए जाने की भी सुविधा होगी ताकि नगरीय परिवहन व्यवस्था संचालन को अधिक सुदृढ एवं प्रभावी बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें : 
यूपी में 20 % महंगी हो जाएगी बिजली, बढ़ोतरी के प्रस्ताव की सुनवाई को नियामक आयोग ने दी मंजूरी

संबंधित समाचार