मथुरा में भयानक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, बस ड्राइवर की गलती से 6 की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक सड़क हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के पास सुबह करीब पौने तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही एक निजी बस यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने लघुशंका के लिए चालक से बस रोकने का अनुरोध किया। 

बताया जा रहा है कि चालक ने निर्धारित ग्रीन जोन में बस न रोककर सड़क किनारे ही बस खड़ी कर दी। इसके बाद कई यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर ने बस के पास खड़े यात्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

हादसे में औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती के अलेवल निवासी देवेश, कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी अस्लम, दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष सहित दो अन्य यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे में औरैया के बेला निवासी अमर दुबे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार घटना के समय कोहरा नहीं था। सुरीर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन राहत एवं बचाव कार्य के बाद आवागमन सुचारू करा दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

ये भी पढ़ें : 
महापौर सुषमा खर्कवाल ने चीफ इंजीनियर को लगाई फटकार, नगर निगम मुख्यालय के नवीन भवन निर्माण में बाधा पेट्रोल पंप हटाने के निर्देश

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

योगी सरकार के इस कदम से प्रयागराज मंडल के 1.4 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ, बोले ब्रजेश पाठक- हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण इलाज हमारी प्राथमिकता
उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी, भर्ती-कोटा और चयन प्रक्रिया से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव 
शादियों में घटे पकवान, भंडारा स्थगित, भोग-प्रसाद पर संकट, रामनगरी तक पहुंची ईरान जंग की आग 
ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे रक्षामंत्री: कल आएंगे लखनऊ, ये रहा कार्यक्रम का शेडयूल
13 साल से कोमा में रहने वाले हरीश राणा को SC ने दी इच्छा मृत्यु की इजाजत, देश के इस पहले मामले की जानें दर्दनाक कहानी