IPL 2026 : चेन्नई के खिलाफ पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, प्रशांत वीर का डेब्यू

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

चेन्नई। पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सातवें मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॉस के बाद अय्यर ने कहा कि यह उनके घरेलू मैदान पर उनका पहला मैच है, इसलिए मैच कैसा रहता है, इस बात का दबाव उन्हीं पर होगा। हमारी टीम की लाइन-अप को देखते हुए हमें बहुत अधिक आत्मविश्वास मिलता है। उनकी टीम अच्छी है और लगातार अच्छा खेल रही है, और हम बस अपनी पूरी क्षमता से खेलना चाहते हैं। जब हालात मुश्किल हों, तो मैं गेंदबाजो का सामना करना चाहता हूं।

टीम में कोई बदलाव नहीं है हम पिछले मैच वाली टीम के साथ खेल रहे हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि पिच थोड़ी सूखी है; मुझे नहीं लगता कि इसमें बहुत ज़्यादा बदलाव आएगा। ओस का कोई खास असर नहीं पड़ना चाहिए। बोर्ड पर रन बनाना और फिर उन्हें डिफेंड करना अच्छा रहेगा। टीम में एक बदलाव है, प्रशांत वीर की जगह मैट शॉर्ट आए हैं। 

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

पंजाब किंग्स (एकादश): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। 

चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद।  

संबंधित समाचार