IPL 2026 : सरफराज की तूफानी पारी, चेन्नई ने पंजाब को दिया 210 रनों का लक्ष्य, आयुष म्हात्रे ने जड़ा अर्धशतक

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

चेन्नई। आयुष म्हात्रे (73) और शिवम दुबे (नाबाद 45) की शानदार पारियों की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ पांच विकेट पर 209 रनों का स्कोर बनाया। आज यहां पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने संजू सैमसन (सात) को आउट कर पंजाब को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये आयुष म्हात्रे ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े।

12वें ओवर में यजुवेंद्र चहल ने ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंदों में दो चौके लगाते हुए 28 रन बनाये। अगले ही ओवर में विजयकुमार वैशक ने आयुष म्हात्रे का भी शिकार कर लिया। आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में पांच छक्के और छह चौके लगाते हुए 73 रनों की पारी खेली। कार्तिक शर्मा एक रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुये।

सरफराज खान ने 12 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 32 रन बनाये। उन्हें विजयकुमार वैशक ने आउट किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 209 रनों का विशाल स्कोर बनाया। शिवम दुबे 27 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 45 रनों की पारी खेली। प्रशांत वीर छह रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशक ने दो विकेट लिये। जेवियर बार्टलेट, मार्को यानसन और यजुवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

संबंधित समाचार