फर्रुखाबाद में ड्यूटी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल की बिगड़ी तबीयत, मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : फर्रुखाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल की शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उनका निधन हो गया।

वहीं उनके निधन के बाद विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। संजय बंसल फिरोजाबाद स्थित टूंडला के रहने वाले थे। उनकी पहचान एक कर्मठ, ईमानदार अधिकारी के रूप में रही है। 

अमरोहा, बिजनौर, ग़ाज़ियाबाद में एसडीएम रहते हुये जनहित से जुड़े बेहतरीन कार्य किये, जिससे उनकी लोगों के बीच काफी लोकप्रियता थी। उनके निधन पर सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ ही आम लोगों में भी गहरा दुख व्याप्त हो गया है।

यह भी पढ़ें : बिहार जहरीली शराब कांड : मोतिहारी में 5 ने तोड़ा दम, 15 की हालत गंभीर, 6 लोगों ने गंवाई आंखों की रोशनी

संबंधित समाचार