रामलला दर्शन का समय एक घंटे बढ़ा: 19-27 मार्च तक सुबह 6 बजे से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
अयोध्या, अमृत विचार। श्री राम के भव्य मंदिर में रामनवमी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन व राम जन्मभूमि प्रशासन ने रामलला के दर्शन-पूजन का समय एक घंटे बढ़ा दिया है। राममंदिर ट्रस्ट के धार्मिक समिति के सदस्य गोपाल जी राव ने बताया कि 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे रामनवमी मेले में भक्त सुबह 6 बजे से रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यह व्यवस्था 27 मार्च तक लागू रहेगी।
कहा कि अभी पहली पाली में सुबह 7 बजे से 12 की जगह 6 बजे से 12 बजे तक का समय किया गया है। दूसरी पाली में दोपहर 1 बजे से रात 9 तक ही दर्शन चलेंगे। राम नवमी के दिन भीड़ को देखते हुए देर शाम के अवधि पर निर्णय लिया जाएगा।
गोपाल जी ने बताया कि सामान्यतः चैत्र नवरात्र से समय में बदलाव करते हुए बढ़ाया जाता है। इसके संबंध में ट्रस्ट विचार कर रहा है। व्यवस्था बढ़ाए जाने के साथ अवधि में संशोधन का निर्णय है। मुख्यता सुबह 6 बजे से दर्शन प्राप्त हों इसके लिए ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने बैठक में विचार आया है।
उन्होंने कहा कि मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना के आयोजन के बीच श्री रामलला के जन्मोत्सव का आयोजन बहुत ही भव्यता के साथ मनाए जाने की तैयारी की जा रही है। लगभग 5 क्विंटल कई प्रकार के फूलों से मंदिर परिसर को सजाया जाएगा। इसके साथ मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, बधाई गायन समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। इसके लिए ट्रस्ट राम नवमी के संदर्भ में योजना तैयार कर रहा है।
ये भी पढ़ें :
निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश बहाल: प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले घूस के आरोप में हुए थे सस्पेंड
