चिली के नए राष्ट्रपति जोस एंटोनियो: प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, जानिए क्या कहा 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली ! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिली के नए राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को शुक्रवार को बधाई देते हुए कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। दक्षिणपंथी नेता कास्ट ने बुधवार को चिली के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली जो 1990 में लोकतंत्र की वापसी के बाद से लैटिन अमेरिकी देश में दक्षिणपंथी विचारधारा की ओर झुकाव का स्पष्ट प्रतीक है। 

मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, '' चिली के राष्ट्रपति का पद संभालने पर जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को हार्दिक बधाई। मैं भारत और चिली के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें :
Israel-Iran War: इजराइल में यूपी के 6004 श्रमिक सुरक्षित, इजराइली दूतावास से संपर्क में राज्य सरकार

संबंधित समाचार