‘रामराज्य’ की अवधारणा पर आगे बढ़ रहा यूपी : मुख्यमंत्री योगी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

सज्जनों का संरक्षण, दुर्जनों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति लागू, सभी को मिल रहा योजनाओं का लाभ

लखनऊ/गोरखपुर, अमृत विचार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था के साथ ‘रामराज्य’ की अवधारणा को साकार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में सज्जनों का संरक्षण किया जा रहा है, जबकि दुर्जनों और भ्रष्टाचारियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है।

गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन के बाद वासंतिक नवरात्रि और रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के अंतिम पायदान तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विरासत का सम्मान करते हुए विकास को गति दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले वर्षों में छह करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का कार्य हुआ है। उन्होंने बताया कि 2.61 करोड़ गरीबों को शौचालय, 65 लाख परिवारों को आवास, 10 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा दी गई है।

मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक नवरात्रि

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नवरात्रि मातृशक्ति के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है। इसी भावना के अनुरूप प्रदेश में ‘मिशन शक्ति’ अभियान चलाकर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस बल में 20 प्रतिशत महिला आरक्षण, 44 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मी, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और कन्या सुमंगला जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

संवेदनशील शासन, सबका साथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ दिलाना और प्रदेश को सुरक्षित व विकसित बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

संबंधित समाचार