भाजपा 325 से अधिक सीटें जीतकर बनाएगी सरकार : केशव मौर्य बोले- "समाप्तवादी पार्टी" बन गई है सपा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबको रोजगार के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और वर्ष 2027 में 325 से अधिक विधानसभा सीटें जीतकर प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी। 

रोडवेज डिपो परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को देखकर विपक्ष भी हैरान है। भाजपा तुष्टिकरण की नहीं, बल्कि विकास की राजनीति करती है, यही कारण है कि पिछले वर्षों में प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रही है। 

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह "समाप्तवादी पार्टी" बन गई है, जबकि अखिलेश यादव और राहुल गांधी 2047 तक सत्ता से दूर रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर भी चुनाव लड़ें, तब भी जीत भाजपा की ही होगी।  उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भाजपा का लक्ष्य विकसित भारत का निर्माण करना है और सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं तथा दिव्यांगों के हित में कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंझनपुर नगर पालिका परिषद परिसर स्थित गौरव स्मृति उद्यान में वीरांगना अवंती बाई लोधी, ऊदा देवी, भगवान परशुराम तथा संत गाडगे की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया।

संबंधित समाचार