Gurugram News: सीवर की सफाई के दौरान दो सफाईकर्मियों की मौत, एक की हालत गंभीर 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

गुरुग्राम: हरियाणा में सीवर की सफाई करते समय कथित तौर पर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य की हालत गंभीर है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे फिरोजपुर झिरका नगरपालिका के कर्मचारी एनएच-248ए पर आंबेडकर चौक के पास एक सीवर की सफाई कर रहे थे, तभी यह घटना हुयी। 

पुलिस के अनुसार, सीवर की सफाई के लिए गए एक मजदूर के काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर दूसरा मजदूर उसकी तलाश में उतरा, लेकिन वह भी वापस नहीं लौटा। इसके बाद चिंतित मजदूरों ने तीसरे मजदूर को नीचे भेजा, जिसने चिल्लाना शुरू कर दिया और वहां मौजूद अन्य लोगों को सतर्क कर दिया। यहां एक जेसीबी मशीन की मदद से चलाए गए बचाव अभियान में तीनों श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया; हालांकि, उनमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी थी। 

पुलिस ने बताया कि तीसरे मजदूर को मंडी खेड़ा के अल आफिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। श्रमिकों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से ठेकेदार फरार है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह दुर्घटना जहरीली गैस के कारण दम घुटने से हुई। मामले की जा रही है। 

संबंधित समाचार