पीएम मोदी का बंगाल दौरा, ताबड़तोड़ तीन चुनावी रैलियां; भाजपा के प्रचार अभियान को और तेज करेंगे प्रधानमंत्री 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव अभियान को तेजी प्रदान करते हुए हल्दिया, आसनसोल और सिउरी में तीन रैली करेंगे। मार्च के मध्य में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से यह राज्य में उनका दूसरा दौरा होगा।

चुनाव स्थलों का चयन भाजपा के उस प्रयास को रेखांकित करता है जिसके तहत वह उन क्षेत्रों में अपना समर्थन मजबूत करना चाहती है जहां उसने बड़ी बढ़त हासिल की है। पार्टी साथ ही साथ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में भी अपनी पैठ बनाना चाहती है। 

भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मोदी सुबह साढ़े नौ बजे पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया कस्बे में अपनी पहली रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर में आसनसोल के पोलो ग्राउंड स्थित आउटडोर स्टेडियम में दूसरी रैली को संबोधित करेंगे। तीसरी जनसभा दोपहर दो बजे बीरभूम जिले के सिउरी कस्बे के चांदमारी मैदान में आयोजित की जाएगी। 

हल्दिया को विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है और यह राज्य में भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक है। आसनसोल में प्रधानमंत्री की दूसरी रैली पश्चिम बर्धमान के औद्योगिक क्षेत्र में होगी, जिसे कभी भाजपा का गढ़ माना जाता था। 

पार्टी ने 2021 में आसनसोल लोकसभा सीट और इसके अंतर्गत आने वाली दो विधानसभा सीट में से एक पर जीत हासिल की थी। पिछले विधानसभा चुनावों में आसनसोल दक्षिण सीट भाजपा की अग्निमित्रा पॉल ने जीती थी। प्रधानमंत्री की दिन की अंतिम रैली बीरभूम जिले के सिउरी में होगी, जिसे तृणमूल का गढ़ माना जाता है। 

बीरभूम पारंपरिक रूप से सत्तारूढ़ पार्टी के प्रभाव में रहा है। हालांकि जिले के कुछ हिस्सों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क लंबे समय से मौजूद हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा की सभी 294 सीट के लिए चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरण में होंगे और मतों की गिनती चार मई को होगी।

 ये भी पढ़ें :
Assembly Election 2026 : असम, केरल और पुडुचेरी के लोगों से प्रधानमंत्री मोदी ने की अपील, बड़ी संख्या में करें अपने मताधिकार का प्रयोग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म