CBSE Result Out: सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया, 93.70% स्टूडेंट्स पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.99% पास प्रतिशत हासिल किया है, जो लड़कों से काफी बेहतर है। इस तरह लड़कियों ने अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर साबित कर दी।
लखनऊः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने क्लास 10 की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उन सभी छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है, जिन्होंने इस साल CBSE 10वीं की परीक्षा दी थी। छात्र अब अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार कुल 93.70% छात्र पास हुए हैं। लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.99% पास प्रतिशत हासिल किया है, जो लड़कों से काफी बेहतर है। इस तरह लड़कियों ने अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर साबित कर दी।
छात्र अपना CBSE क्लास 10 रिजल्ट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उन्हें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन जैसी डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी।
https://twitter.com/cbseindia29/status/2044370042838831530?s=20
समझें महत्वपूर्ण आंकड़े:
- 22 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
- 55,000 से अधिक विद्यार्थियों ने 95% से ऊपर शानदार अंक हासिल किए।
- लगभग 14.7 लाख उम्मीदवार कंपार्टमेंट श्रेणी में आए हैं, जिन्हें आगे अपने अंकों में सुधार करने का मौका मिलेगा।
CBSE की ओर से जारी इन आंकड़ों से साफ है कि इस साल भी बोर्ड परीक्षा में कुल पास प्रतिशत अच्छा रहा है, खासकर लड़कियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा।
जिन छात्रों ने रिजल्ट चेक कर लिया है, वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड करके आगे की प्लानिंग शुरू कर सकते हैं। कंपार्टमेंट वाले छात्रों को बोर्ड द्वारा दिए गए नियमों के अनुसार अगली परीक्षा की तैयारी करनी होगी।
CBSE 10th Result कैसे चेक करें (स्टेप-बाय-स्टेप)
1. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “CBSE Class 10 Result 2026” या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी गई सभी डिटेल्स (रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि आदि) सही-सही भरें।
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपके सामने रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट अच्छी तरह चेक करें, फिर इसे डाउनलोड कर लें।
6. अंत में मार्कशीट का प्रिंट आउट ले लें।
डिजिलॉकर पर CBSE 10th Result कैसे देखें?
1. डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें।
2. अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
3. “Class 10 Marksheet” या CBSE सेक्शन में जाएं।
4. CBSE Class 10 Result 2026 वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
5. जरूरी डिटेल्स (रोल नंबर आदि) भरकर सबमिट करें।
6. आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
https://twitter.com/digilocker_ind/status/2044365202192510990?s=20
UMANG ऐप से रिजल्ट देखने का तरीका
1. सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड कर उसे खोलें.
2. अपने मोबाइल नंबर या आधार के जरिए लॉगिन करें.
3. होम स्क्रीन पर उपलब्ध सेवाओं में “CBSE” सेवा को चुनें.
4. अब आवश्यक जानकारी भरकर अपना रिजल्ट देखें.
https://twitter.com/UmangOfficial_/status/2044366160452612502?s=20
