Jalaun News : पति से विवाद के चलते पत्नी ने दी बेटी की बलि, सोते समय घोट दिया 4 साल की मासूम का गला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

जालौन। उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक महिला ने अपनी चार वर्षीय मासूम बेटी की कथित रूप से गला घोटकर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मां विनीता को हिरासत में ले लिया। 

बच्ची के पिता राजकुमार ने बताया कि गुरुवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात गर्मी लगने पर उनकी आंख खुली तो बेटी नैना अचेत अवस्था में पड़ी मिली, जबकि पत्नी विनीता पास में खड़ी थी। सुबह रिश्तेदारों के आने पर घटना की जानकारी दी गई और पुलिस को सूचना दी गई। 

पूछताछ में आरोपी महिला ने गुस्से में बच्ची की हत्या करने की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Asian Championship में दहाड़ेंगे PWL के धुरंधर! अंडर-17 और अंडर-23 एशियन रेसलिंग के लिए भारतीय टीम का ऐलान
राजकुमार राव ने बतौर प्रोड्यूसर रखा फिल्म इंडस्ट्री में कदम, साउथ एक्ट्रेस संग स्क्रीन शेयर करेंगे एक्टर, फिल्म की रिलीज डेट आई सामने  
मथुरा नगर निगम में अनोखा प्रदर्शन : प्रदूषण के विरोध में 'कॉकरोच' की वेशभूषा में नाचते-गाते पहुंचा युवक, लोग बनाने लगे वीडियो
इतिहास रचने से सिर्फ 58 रन दूर किंग कोहली! SRH के खिलाफ मैच में विराट तोड़ेंगे क्रिस गेल और वॉर्नर का महा-रिकॉर्ड?
Gonda News : गोंडा में गहराया बिजली संकट, तो विधायक प्रतीक भूषण ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, मांगा तत्काल समाधान