कड़ी धूप के साथ प्रशासनिक बंदिशें भी श्रद्धालुओं को कर रहीं परेशान, राम मंदिर के प्रमुख प्रवेश द्वार के सामने लगी बैरिकेडिंग दे रही दिक्कतें

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार : रामनगरी में ज्येष्ठ माह में भी श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नहीं है। प्रतिदिन सरयू स्नान के बाद हनुमानगढ़ी व राम मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भीड़ उमड़ रही है। कड़ी धूप के साथ प्रशासनिक बंदिशें भी श्रद्धालुओं को परेशान कर रहीं हैं। राम मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने की गई बैरिकेडिंग से श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 
यही नहीं इस बैरिकेडिंग को मोटे रस्से के सहारे बांधा भी गया है। इसके चलते श्रद्धालु या तो बैरिकेडिंग के बीच खाली जगह पर चढ़कर दूसरी लेन पर निकले, या यहां से करीब सौ मीटर की दूरी तय कर श्रीराम अस्पताल होकर दूसरी लेन से होकर राम मंदिर जाएं। यहीं हाल हनुमानगढ़ी चौराहे का भी है, यहां से हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग पर कटीले तारों वाली बैरिकेडिंग है, जिसे श्रद्धालु किसी तरह पार कर रहे हैं।
 
सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से पूर्व में श्रीराम अस्पताल से देवकाली तिराहे तक के मार्ग पर डिवाइडर पर रेलिंग लगाई गई थी। हालांकि कुछ-कुछ दूरी पर जगह छोड़ी गई है। युवा तो इसे आसानी से पार कर लेते हैं लेकिन बुजुर्ग व दिव्यांग आदि के लिए यह खतरों से भरा है। स्थानीय व्यापारी राकेश गुप्त, शक्ति जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता आदि का कहना है कि इससे अयोध्या का व्यापार दो भाग में बंट गया है, इससे नुकसान हो रहा है। अयोध्या सीओ आशुतोष तिवारी का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा किया गया है, कटों पर आने-जाने के लिए रास्ता दिया गया है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

हाईवे पर 80 Km/h से तेज चलाई गाड़ी तो कटेगा चालान, स्पीड डिटेक्शन कैमरे से लैस यातायात पुलिस की पांच टीमें कर रही कार्रवाई
Moradabad : प्रधानमंत्री की अपील से कदमताल कर रहे जनप्रतिनिधि-अधिकारी
कहीं आपका लाडला भी तो नहीं हो रहा ऑटिज्म का शिकार? 2 साल से छोटे बच्चों को मोबाइल देना पड़ सकता है भारी
अर्थ, सृजन और जीवन शक्ति से विकसित यूपी का रोडमैप तैयार, 2047 तक यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का रखा लक्ष्य
कड़ी धूप के साथ प्रशासनिक बंदिशें भी श्रद्धालुओं को कर रहीं परेशान, राम मंदिर के प्रमुख प्रवेश द्वार के सामने लगी बैरिकेडिंग दे रही दिक्कतें