हल्द्वानी: रात जमकर पी शराब, सुबह बिस्तर पर मिली लाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोजी-रोटी के लिए शहर आये एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को पहली नजर में मामला हत्या का नहीं लगता। मामला काठगोदाम थानाक्षेत्र का है। मूलरूप से बहेड़ी का रहने वाला शोभित (27) तीन दिन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोजी-रोटी के लिए शहर आये एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को पहली नजर में मामला हत्या का नहीं लगता। मामला काठगोदाम थानाक्षेत्र का है।

मूलरूप से बहेड़ी का रहने वाला शोभित (27) तीन दिन पहले शहर आया था। पुलिस ने बताया कि शीशमहल में नैनीताल रोड से गुजरी नहर किनारे गमलों की दुकान है। दुकान मालिक ही काम के लिए शोभित को शहर लाया था। पुलिसिया पूछताछ में पता लगा कि शोभित शराब का आदी था और शुक्रवार रात भी उसने कुछ लोगों के साथ जमकर शराब पी थी। संभवत: शराब पीने के बाद वह ठीक से बिस्तर पर लेट भी नहीं पाया।

जिसकी वजह से उसका आधा शरीर जमीन पर टिका था और धड़ बिस्तर पर। माना जा रहा है कि ठंड की वजह से शोभित की मौत हुई। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका