रात को सोने से पहले ये चीजें भूलकर भी न खाएं, हो सकती है ये दिक्कत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लाइफस्टाइल : क्या आपको रात में नींद नहीं आती है और रात भर करवटें बदलते हैं। नींद न आने की समस्या के पीछे आपके खाने पीने की भी वजह हो सकती है। नींद हमारी सेहत के लिए काफी जरूरी होती है। नींद नही आने की कमी की वजह से आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। नींद पूरी न होने के कारण, स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है। हाइपरटेंशन बढ़ता है।

मानसिक तनाव, डायबिटीज, मोटापा जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। इतना ही नहीं, नींद की कमी की वजह से आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी काफी असर पड़ता है। इस वजह से आपका काम पर फोकस भी कम होता है। इसलिए जरूरी है कि आप कम से कम 7-9 घंटे की नींद रोज लें। आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आपको सोने से पहले नहीं खाना है, क्योंकि ये आपकी स्लीप साइकिल को बिगाड़ सकते हैं। 

रात को नींद से पहले बहुत चटपटी या खट्टी मिठी चीजें खाने की वजह से आपको सोते वक्त तकलीफ हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ज्यादा मिर्च या मसाले वाला खाना खाने की वजह से एसिड रिफ्लक्स और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इन परेशानियों की वजह से नींद न आने की समस्या हो सकती है। अगर आप ये चीजें खाते है तो इन चीजों से जरूर बचें।

(नोट- ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, अमृत विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें)

ये भी पढ़ें- अगर शरीर में पानी की हो रही है कमी?, रोजाना दलिया खाने से ये होगें फायदे