बहराइच: घर के बाहर सोते रहे लोग, मकान में हो गई चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तीन मकानों से नकदी समेत हजारों की चोरी

बहराइच, अमृत विचार। फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की। सभी नकदी समेत हजारों रूपये लेकर की चोरी की। पुलिस ने जांच कर केस दर्ज करने की बात कही है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेड़वा अल्पी मिश्र गांव और मजरा टेड़वा उजार गांव में रविवार रात को चोर घुस गए। चोरों ने तीन घरों में चोरी की।

6

ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने सात हजार रूपये नकदी, दो मोबाइल समेत अन्य सामान की चोरी की। सोमवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। तीन मकान से 80 हजार से अधिक की चोरी हुई है। एक ही गांव में तीन मकानों में चोरी से गांव के लोगों में हड़कंप है। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि तीन मकान से चोरी हुई है। पुलिस ने जांच की है। केस दर्ज कराया जा रहा है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-CISCE Result 2024: सीआईएससीई की 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता