मुरादाबाद: साइबर ठगों ने बीटेक के छात्र को लगाया 99,000 का चूना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ओएलएक्स पर साइकिल बेचने का विज्ञापन देना बीटेक के छात्र को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने अपनी लच्छेदार बातों के जाल में उलझाकर उसे 99 हजार रुपये का चूना लगा दिया। छात्र के शिक्षक पिता की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र …

मुरादाबाद, अमृत विचार। ओएलएक्स पर साइकिल बेचने का विज्ञापन देना बीटेक के छात्र को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने अपनी लच्छेदार बातों के जाल में उलझाकर उसे 99 हजार रुपये का चूना लगा दिया। छात्र के शिक्षक पिता की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार फेस दो निवासी डॉ. अनुज अग्रवाल हिंदू कालेज में शिक्षक हैं। उनका बेटा सानिहम अग्रवाल बंगलुरू से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। सानिहम अग्रवाल ने 30 मार्च को ओएलएक्स पर अपनी साइकिल बेचने के लिए विज्ञापन दिया था। सानिहम के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। दूसरी ओर से फोन करने वाले साइकिल खरीदने की बात करते हुए सानिहम अग्रवाल का खाता नंबर ले लिया। इसके बाद उसने सानिहम के खाते में दो रुपये भेजकर पूरी डिटेल भी ले ली।

फिर बातों में उलझाकर कॉल करने वाले ने उसका क्यूआर कोड भी ले लिया। इसके बाद छह बार में पेटीएम पर 98 हजार 999 का ट्रांजेक्शन करा लिया। इसके बाद कुछ ही देर बाद सानिहम के खाते से रकम ट्रांसफर कर ली गई। रकम निकालने का मैसेज आने पर सानिहम अग्रवाल को साइबर ठगी का अहसास हुआ। तब उसने मामले की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद डॉ. अनुज अग्रवाल ने बैंक और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- शिक्षिका सुप्रिया वर्मा हत्याकांड: पुलिस ने दो मजदूरों को उठाया, पति से की चार बार पूछताछ

संबंधित समाचार