सीतापुर: सेंधमारी कर चोरों ने घर से पार किये लाखों के जेवरात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। बीती रात चोरों ने नकब लगाकर एक घर से लाखों की कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के बाद लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। तालगांव कोतवाली इलाके के जमुनापुर गांव निवासी निसार अली पुत्र हसमत अली ने पुलिस को तहरीर दी। निसार अली के अनुसार दिन भर की मेहनत …

सीतापुर। बीती रात चोरों ने नकब लगाकर एक घर से लाखों की कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के बाद लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। तालगांव कोतवाली इलाके के जमुनापुर गांव निवासी निसार अली पुत्र हसमत अली ने पुलिस को तहरीर दी। निसार अली के अनुसार दिन भर की मेहनत मजदूरी करने के बाद शाम घर पहुंच कर खाना खाकर परिवार के साथ सोया हुआ था।

बीती रात थकान की वजह से सभी लोग नीद में थे। आधी रात के बाद घर के पूरब की दीवार में नकब लगाकर कमरे में अज्ञात चोर दाखिल हो गए। परिवार दूसरे कमरे में सोया हुआ था। जिससे परिवार को चोरों के आने की भनक भी महसूस नहीं हुई। कमरे में रखा एक बक्सा चोर उठा ले गए।

जिसमें एक मांगबेदी सोने की, एक जोड़ी झुमकी, एक मटरमाला सोने की व एक जोड़ी चांदी की पायल चोर लेकर फरार हो गए। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : सावधान ! साइबर ठग उपभोक्ताओं के खाते में कर रहे सेंधमारी

संबंधित समाचार