लखनऊ: दबंगई के बल पर बुजुर्ग के फ्लैट पर जमाया कब्जा, पीड़ित ने विभूतिखंड थाने में दर्ज कराई एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। विभूतिखंड थाने में एक बुजुर्ग ने परिचित के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि परिचित ने दबंगई के बल पर उसके फ्लैट पर कब्जा जमा लिया है। फ्लैट खाली करने का दबाव बनाने पर परिचित उन्हें धमका रहा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह के मुताबिक, रोहतास प्रेसिडेंशियल टावर्स निवासी अखिलेश अग्रवाल (70) ने परिचित प्रमोद सिंह को 11 माह की लीज एग्रीमेंट पर फ्लैट दिया था। बीते 30 नवम्बर को एग्रीमेंट की अवधि खत्म हो गई थी। इसके बाद परिचित ने फ्लैट खाली करने के लिए उनसे एक माह की मोहलत मांगी। बावजदू इसके परिचित ने फ्लैट खाली नहीं किया।

लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि गत 3 अप्रैल को उन्होंने प्रमोद सिंह को फ्लैट खाली करने का नोटिस भेजा, तो उससे गाली-गलौज कर हाथपाई करने लगा। विरोध करने पर परिचित ने फ्लैट न खाली करने की धमकी देते हुए पीड़ित को भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर परिचित के खाली एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: CISCE 10वीं, 12वीं 2024 का परिणाम हुआ जारी, लिंक पर जाकर ऐसे करें चेक

 

संबंधित समाचार