Lok Sabha Elections 2024: लोकतंत्र के पर्व पर मतदाताओं ने दी आहूति, बदायूं सीट पर 54.36 प्रतिशत हुआ मतदान

Lok Sabha Elections 2024: लोकतंत्र के पर्व पर मतदाताओं ने दी आहूति, बदायूं सीट पर 54.36 प्रतिशत हुआ मतदान

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में मंगलवार को मतदान के बाद 11 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। शाम छह बजे तक 54.36 फीसदी मतदान हुआ। प्रशासन ने मतदान के लिए बदायूं सीट पर 2,117 बूथ बनाए थे। 2,004,704 मतदाताओं में से 54.53 फीसदी पुरुष और 45.47 फीसदी महिला मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान समाप्ति के बाद देर रात तक पोलिंग पार्टियों ने मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा की गईं। अब 4 जून को मतगणना के बाद ही तय होगा कि बदायूं सीट से 18 वां सांसद कौन होगा।

aedcd775-3606-42ef-9cf5-4bc31516d9fc

बदायूं संसदीय सीट पर मंगलवार को मतदान हुआ। सुबह साढ़े पांच बजे निर्वाचन कार्यालय की ओर से बूथों पर प्रत्याशियों व उनके एजेंट्स के सामने ईवीएम की मॉक पोल कराई गई।

इस दौरान 40-40 वोट डाले गए। सब कुछ सही पाए जाने पर 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू करा दी गई। हालांकि कुछेक बूथों पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। इससे मतदान कुछ समय प्रभावित हुआ। इधर, मतदाता पर्चियां न मिलने के कारण हजारों लोग वोट डालने से वंचित रह गए। सुबह 9 बजे 13 फीसदी वोट पड़ने की जानकारी जिला निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई। इसके बाद जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ी मतदाताओं के कदम भी रुकने शुरू हो गए। शाम तीन बजे के बाद मौसम का रुख नरम होने के घरों से निकले।

f3619f67-5219-44bc-a886-927d20aa77b1

आसमान में हल्के बादल छाने और गर्म हवा की गति धीमी होने के बाद लोगों बूथों पर पहुंचकर मतदान किया। शाम छह बजे तक सिर्फ 54.36 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के दौरान जिलेभर के मतदाताओं के मन में स्थानीय मुद्दे हावी रहे। बिल्सी, बिसौली, सहसवान विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में  लोगों ने विकास कार्य न होने की नाराजगी के चलते मतदान का बहिष्कार कर दिया।

हालांकि समझाने के बाद कुछ जगह दोपहर तक मतदान शुरू हो पाया। वहीं ईवीएम मशीनों में कई स्थानों पर आई खराबी के कारण भी मतदान प्रक्रिया बाधित रही। अधिकारियों ने पहुंचकर ईवीएम मशीनों को ठीक कराया। इसके बाद लोगों ने वोट डाले। ईवीएम में आई दिक्कत की वजह से कहीं एक घंटा तो कहीं एक घंटा मतदान प्रक्रिया बाधित रही।

13a63fa0-7a4a-4a2a-8df4-5c7cb1b6e324

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, अधिकारियों ने किया दौरा
मतदान के दौरान 50 फीसदी मतदान केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की गई। दूसरी ओर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने जिलेभर में दौरा किया। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने एसएसपी आलोक प्रियदर्शी के साथ जिलेभर के मतदान केंद्रों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा के लिहाज से जिले को 24 जोन एवं 225 सेक्टरों में बांटा गया था। भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए शासन ने भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी लगाए थे। इसके अलावा चुनावी गतिविधियों पर निगहबानी के लिए 54 एफएसटी, 18 वीएसटी, 6 लेखा टीम, 6 वीडियो निगरानी टीम तथा सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए थे।

bf95a6c8-5b50-4778-9398-18a45419730a

हर दो घंटे में चुनाव आयोग को दी सूचना
मंगलवार को तीसरे चरण के दौरान बदायूं संसदीय और आंवला सीट पर मतदान हुआ। मतदान पर चुनाव आयोग भी अपनी पैनी नजर गढ़ाए रहा। हर दो घंटे में मतदान के प्रतिशत के अलावा अन्य जरूरी जानकारियां चुनाव आयोग को अधिकारियों द्वारा दी जाती रहीं।

7e7b7d9e-02ff-4a40-9a1d-0aebcc686370

कई केंद्रों पर नहीं थी बिजली की व्यवस्था
लोकसभा चुनाव में 50 फीसदी मतदान कक्षों के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके बाद भी चुनाव आयोग की गाइड लाइन का पालन नहीं हो सका। कई केंद्रों पर बिजली के पर्याप्त इंतजाम दिखाई नहीं दिए। आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टियों को पूरी रात बिना लाइन के गुजारनी पड़ी।  वहीं कई केंद्रों पर लोग धूप में ही अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर थे। इसके अलावा पेयजल की भी व्यवस्था करने का दावा किया गया था, लेकिन अधिकांश केंद्रों पर पानी की व्यवस्था नहीं दिखी।

इस प्रकार बढ़ा मतदान का ग्राफ
सुबह 9 बजेः 13 प्रतिशत
सुबह 11 बजे 26.02 प्रतिशत
दोपहर 01 बजे 37.23 प्रतिशत
दोपहर 03 बजे 45.71 प्रतिशत
शाम 05 बजे 52.90 प्रतिशत
शाम 06 बजेः 54.32 प्रतिशत

विधानसभा वार मतदान की स्थित
गुन्नौर विधानसभा - 53.78 प्रतिशत
बिसौली विधानसभा - 55.12 प्रतिशत
सहसवान विधानसभा - 53.16 प्रतिशत
बिल्सी विधानसभा - 54.2 प्रतिशत
बदायूं विधानसभा - 55.41 प्रतिशत

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 93 सीटों पर मतदान जारी, जानिए कहां-कहां हो रही वोटिंग?