गोंडा: सड़क के किनारे गड्ढे में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इटियाथोक/गोंडा, अमृत विचार। इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिखलौल के मरदनपुरवा में एक नवजात का शव सड़क के किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। नवजात का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी और मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए‌। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है‌ और घटना की पड़ताल में जुट गयी है। 

इटियाथोक थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी के मुताबिक रविवार की सुबह पुलिस को दिखलौल गांव के मर्दनपुरवा में नवजात का शव पड़ा होने की जानकारी मिली तो तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर भेजी गयी। नवजात का शव सड़क के किनारे एक गड्ढे में पड़ा हुआ था। 

पुलिस ने गांव के लोगों से इस संबंध में पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। प्रधान प्रतिनिधि काशीराम चौधरी ने बताया कि आशंका है कि किसी महिला ने लोक लाज के डर से नवजात को गड्ढे में फेंक दिया और चली गयी। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है‌। जांच पड़ताल की जा रही है। वहां नवजात को फेंके जाने को लेकर गांव के लोग तरह तरह की चर्चा करते रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: तेज रफ्तार इनोवा कार ने वैन में मारी टक्कर, ड्राइवर सहित आधा दर्जन घायल

संबंधित समाचार