कासगंज: डीएम-एसपी ने परखी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना की तैयारियों का भी किया निरीक्षण
-सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
कासगंज, अमृत विचार। शहर की गल्ला मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम का डीएम, एसपी ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। मतगणना की तैयारियों की भी जानकारी ली। सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
डीएम सुधा वर्मा, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने गल्ला मंडी परिसर पहुंचकर यहां बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा को देखा। मंडी परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। रिकॉर्डिंग देखी। गल्ला मंडी परिसर में चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियां का भी जायजा लिया। तैयारियों में लगे कर्मचारियों से बातचीत कर अब की गई तैयारियों की जानकारियां ली। डीएम ने जहां मतगणना की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए।
वहीं एसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों से कहा कि वह अपनी ड्यूटी के प्रति ईमानदार रहें। पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। कोई भी बाहरी व्यक्ति स्ट्रांग रूम के आसपास नहीं दिख जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- कासगंज: गर्मी का प्रकोप जारी...बढ़ता ही जा रहा तापमान, अकुलाहट से लोग परेशान
