कासगंज: गर्मी का प्रकोप जारी...बढ़ता ही जा रहा तापमान, अकुलाहट से लोग परेशान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अभी कई दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के नहीं दिख रहे कोई आसार

कासगंज, अमृत विचार। गर्मी का प्रकोप रविवार को लगातार जारी रहा। दोपहर दिन का पारा बढ़कर 44 डिग्री पर पहुंच गया। इस बीच दोपहर के समय शहर की सड़कों पर काफी कम संख्या में लोग दिखे। दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी से हर तबके के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़ने के कारण गर्मी से लोगों में बेचैनी भी बढ़ने लगी है। लोगों ने शीतल पेय पदार्थ पीकर गर्मी से राहत महसूस की।

रविवार को 11 बजे के बाद गर्मी का आलम यह रहा कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इस बीच दिन के 10 बजे ही तापमान बढ़कर 39 डिग्री तक पहुंच गया। चार घंटे बाद दोपहर दो बजे अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच न्यूनतम तापमान भी चढ़कर 29 डिग्री पर रहा। जो सामान्य से कुछ अधिक है। न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ने से रात भी गर्म होती जा रही है। ऐसे में अब लोगों की रातें घरों में करवट बदलकर गुजर रही है। उधर मौसम विभाग ने सोमवार, मंगलवार को भी तापमान में कोई कमी नहीं होने की संभावना व्यक्त किया है। लगातार बढ़ती गर्मी से बचाव के लिए लोग मुंह को बांध कर घर से बाहर निकल रहे हैं। कई इलाकों में लोग दिन के दस बजे के बाद छाता हाथ में लेकर निकल रहे हैं। ताकि वे गर्मी से खुद को बचा सके।

गर्मी से अधिक से अधिक बचाव करने की सलाह
चिकित्सक डा. अनुपम कहते हैं कि गर्मी में कमजोरी, चक्कर आना, सांस फुलना, जुकाम होने जैसी बीमारियां इस मौसम में होती है। जो बच्चों व बुजुर्ग के लिए खतरनाक होती है। इस मौसम में नमक व चीनी का घोल, बेल का शर्बत आदि का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। लोगों को इस मौसम में अपना अधिक से अधिक बचाव करने की सलाह देते हैं। उन्होंने बताया कि इस मौसम में पसीना अधिक निकलता है। जिससे शरीर में सोडियम की कमी होती है। जिसके कारण चक्कर आना तथा कमजोरी की शिकायत होती है। इसके लिए बचाव अधिक कारगर उपाय है।

बीमारियों से बचाव को चिकित्सकों की सलाह

  • पानी ज्यादा से ज्यादा पीने का प्रयास करें।
  • पानी हर हाल में फिल्टर किया हुआ हो।
  • ढीले व सूती कपड़ों को ही पहनें।- घर से बाहर निकलते वक्त सिर को जरूर ढंक लें।- बाहर निकलने के पहले चश्मा जरूर पहन लें।
  • बाहर से आने के बाद सीधे कूलर या एसी के पास न जाएं।
  •  धूप में देर तक खड़े न रहें, इससे सन स्ट्रोक का खतरा।
  •  दोपहर समय अनावश्यक बाहर जाने से बचें।
  •  तरबूज, खरबूज, खीरा जैसे पानी वाले फलों का करें सेवन।
  •  तली व भूनी चीज खाने से करें परहेज।
  •  भोजन में सलाद का सेवन अधिक करें।

ये भी पढ़ें- कासगंज: गंगा स्नान को गए तीन श्रद्धालु पानी में डूबे, एक की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म