हरदोई: तीन दिन से लापता युवक का खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
शारदा नहर में डूबने से किशोर की मौत
हरदोई। यूपी के हरदोई के सान्डी थाना क्षेत्र के बघराई ग्राँम के पास हरदोई-सान्डी मार्ग के किनारे खेत में पड़ा शव गांव के युवकों ने देखा। जिसकी सूचना ग्रमीणों ने दी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त की पता चला की सान्डी देहात भौरजपुर प्रधान के चाचा रमासरे पुत्र तुलसीराम (42) का है।
जिसकी जानकारी पुलिस प्रधान को दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने बतया की गुरुवार शाम 4 बजे मृतक घर से गायब था। दो दिन से रिश्तेदरों के यहां तलाश कर रहा था, आज थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले था।
मौके पर पहुंची फोरिसिंक टीम और क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने घटना स्थल जायजा लिया। दुर्गंध आने के हिसाब से शव 3 दिन पुराना लगा रहा है। थाना प्रभारी छोटेलाल ने बतया की मृतक के बड़े बेटे शेर सिंह द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है शव का पंचनाम भरकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया गया आगे की कार्रवाई की जयेगी
शारदा नहर में डूबने से किशोर की मौत
शाहाबाद/हरदोई, अमृत विचार। मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगोहा में रविवार दोपहर शारदा नहर में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने काफी मसक्कत कर दो घंटे बाद किशोर को नहर से ढूंढ निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मंझिला थाना क्षेत्र के गौंटिया मजरा सिंगौहा निवासी विषेश मिश्रा (16) पुत्र रामदेव मिश्रा रविवार दोपहर गांव के पास से निकली शारदा नहर में नहाने गया था।
नहर में नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे काफी देर तक नहाते नहीं देखा, जिससे वहां चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने नहर में उसकी खोजबीन शुरू की। गोताखोरों की मदद से किशोर को नहर से बाहर निकाला गया। लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: तेज रफ्तार इनोवा कार ने वैन में मारी टक्कर, ड्राइवर सहित आधा दर्जन घायल
