कासगंज जिले की तीनों विधानसभाओं पर मतदान संपन्न, एटा में शाम 5 बजे तक 57.07 प्रतिशत वोटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। कासगंज एटा लोकसभा सीट की तीनों विधानसभाओं पर आज हुआ मतदान संपन्न हो गया है। यहां शाम बजे बजे तक 57.07 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें जिले में 795 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 1149 पोलिंग बूथ थे। अब 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 17 लाख मतदाता करेंगे। 

मतदान प्रकिया शांति पूर्वक सुचारू करने के लिए डीएम सुधा वर्मा एसपी अर्पणा रजत कौशिक ने पोलिंग बूथों पर पहुंचकर  सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर के पोलिंग बूथ संख्या 310 और कादरवाडी पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब मिली। जहां एक घंटे बाद भी मतदान शुरु नहीं हो सका है। अधिकारियों ने तत्काल दूसरी मशीन को लगाने के आदेश दिए हैं।

बता दें कि आज यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इसमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीट शामिल रहीं। इन सभी लोकसभा सीटों पर कुल 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इसके 92 पुरुष और 8 महिला उम्मीदवार हैं।

मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। अगर कासगंज जिले की बात करें तो जिले तकरीबन 17 लाख मतदाता हैं। बता दें कि तीसरे चरण में कुल 1 करोड़ 89 लाख 14 हजार 788 मतदाता हैं। इसमें 1 करोड़ 1 लाख 44 हजार 345 पुरुष मतदाता और 87 लाख 69 हजार 696 महिला मतदाता और 747 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।  

ये भी पढे़ं- कासगंज: देवेंद्र सिंह यादव को निष्कासित करने वाला लेटर निकला फर्जी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

 

संबंधित समाचार