सागर की मेयर बनीं बॉलीवुड के वसूली भाई की भाभी, जनता ने सौंपी शहर की चाबी
सागर (मध्य प्रदेश)। चाइना गेट फिल्म में खुंखार डाकू जगीरा और गोलमाल मूवी में वसूली भाई का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश तिवारी अपनी भाभी के लिए लकी साबित हुए। मुकेश तिवारी ने अपनी भाभी को सागर से महापौर बनाने के लिए अथक मेहनत की थी, सागर की तंग गलियों की खाक छानकर एक-एक घर …
सागर (मध्य प्रदेश)। चाइना गेट फिल्म में खुंखार डाकू जगीरा और गोलमाल मूवी में वसूली भाई का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश तिवारी अपनी भाभी के लिए लकी साबित हुए। मुकेश तिवारी ने अपनी भाभी को सागर से महापौर बनाने के लिए अथक मेहनत की थी, सागर की तंग गलियों की खाक छानकर एक-एक घर के दरवाजे पर दस्तक देकर हाथ जोड़कर वोट मांगे थे। मेहनत सफल हुई और संगीता भाभी शहर की प्रथम नागरिक की कुर्सी (मेयर) पर काबिज हो गईं।
मध्य प्रदेश के सागर जिले मे भाजपा 40 वार्ड मे जीत हासिल करने मे सफल रही एक्टर मुकेश तिवारी की भाभी और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील तिवारी की पत्नी संगीता तिवारी सागर जिले की महापौर बन गई है। भाजपा की ओर से महापौर पद की प्रत्याशी संगीता तिवारी ने 12,665 वोटों से जीत हासिल कर अपने पति के हार के सूखे को भी खत्म किया।
मेयर पद पर जीत हासिल करने के बाद संगीता तिवारी ने कहा कि, ये मेरी नहीं भारतीय जनता पार्टी, उनके विकास कार्यों और सागर की जनता की जीत है। हमारे शहर की जनता ने भाजपा के विकास पर भरोसा जताया है। महापौर बनकर सागर के विकास को आगे बढ़ाना है।

भाजपा के वरिष्ट नेता सुशील तिवारी की पत्नी संगीता तिवारी एक समाज सेविका है। संगीता ने साल 1985 मे दुर्गावती विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र विषय मे एम. ए. किया है। संगीता के पति सुशील तिवारी पहले कांग्रेस पार्टी की ओर से दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है, लेकिन दोनों ही चुनावों मे उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उनकी पत्नी ने उनके हार के सिलसीले को तोड़कर जीत हासिल की है। संगीता तिवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन को 12,665 वोटों से मात देकर जीत हासिल की है।
पहली बार चुनाव लड़ रही संगीता तिवारी को भाजपा ने महापौर पद का टिकट दिया था, भाजपा के इस निर्णय को संगीता तिवारी ने सही साबित करते हुए, अपने पहले ही चुनाव मे 12,665 वोटों से बड़ी जीत हासिल की। संगीता ने कुल 70,575 वोट हासिल किए और उनकी विपक्षी उम्मीदवार निधि सुनील जैन को 57,910 वोट मिले। पहले राउंड से ही संगीता तिवारी लगातार बढ़त बनाई हई थी और अंतिम राउंड तक वह 12,665 वोटों की बढ़त बनाकर जीत हासिल करने मे सफल रही।

सागर से मेयर पद का चुनाव जीतने वाली संगीता तिवारी मशहूर फिल्म अभीनेता मुकेश तिवारी की भाभी और भाजपा के वरिष्ट नेता सुशील तिवारी की पत्नी है। उनके नाम पर करोड़ो की संपत्ति है। चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार संगीता तिवारी के नाम 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वही उनके पति सुशील तिवारी के नाम 11 करोड़ की संपत्ति है।
ये भी पढ़ें : जाको राखे साइयां, मार सके न कोय: iPhone ने रोक दी बंदूक की गोली, बची सैनिक की जान, देखें Video
