Raja Shivaji : भारतीय सिनेमाघरों में धमाल मचा रही राजा शिवजी, ब्लॉकबस्टर फिल्म को हिंदी भाषी से मिल रहा प्यार, जानें कलेक्शन
अमृत विचार : बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की राजा शिवजी इन दिनों थिएटर्स में धूम मचा रही है। रितेश देशमुख ने ही इस गाथा को निर्देशित और अभिनीत किया है। और इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है फिल्म सिनेमाघरों में 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज हुई है और इसे मराठी सिनेमा की अबतक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।
रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म 'राजा शिवाजी' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.40 करोड़ रुपये की कमाई की और पहले ही दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली मराठी फिल्म बनी। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की इस फिल्म का निर्देशन देशमुख ने किया है और मराठी और हिंदी भाषा में यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
सबसे महंगी मराठी मूवी
फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनानी शुरू कर थी। रिलीज होते ही फिल्म ने ₹5.14 करोड़ की ग्रॉस कमाई अग्रिम बुकिंग के जरिए ही कर ली। इसके साथ ही इसने हिंदी बेल्ट के लोंगो में अपनी जगह बनाने में कामयाबी पाई है इस फिल्म के हिंदी संस्करण को ₹3.35 करोड़ की कमाई की है। इतना ही नहीं इस फिल्म का बजट बहुत भारी भरकम है, ₹100 करोड़ के साथ यह अबतक की सबसे महंगी मराठी मूवी है।
इसमें देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए। पोस्ट में फिल्म का पोस्टर भी साझा किया गया था। कैप्शन में लिखा था, "जय भवानी, जय शिवाजी। छत्रपति शिवाजी महाराज- हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित। 'राजा शिवाजी' आपके नजदीकी सिनेमाघरों में। अभी टिकट बुक करें।"
Experts ने ये अनुमान जताया है कि फिल्म की रफ्तार अगर यही रही टी जल्द ही यह फिल्म ₹100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी और पहली मराठी फिल्म बन सकती है जो नॉन मराठी दर्शकों में पकड़ मजबूत करेगी। बता दें कि फिल्म को महाराष्ट्र के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर और अन्य प्रमुख शहरों में काफी पॉजिटिव रिस्पांस देखने को मिल रहा है ।
फिल्म निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म शिवाजी महाराज की उस यात्रा को दर्शाती है जिसमें एक युवा व्यक्ति के रूप में शक्तिशाली ताकतों को चुनौती देने की प्रतिज्ञा लेने से लेकर स्वराज की नींव रखने वाले नेता बनने तक का सफर दिखाया गया है, और इसका उद्देश्य भाषाई सीमाओं से परे दर्शकों के सामने उनकी कहानी प्रस्तुत करना है। यह फिल्म जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख द्वारा निर्मित है।
यह भी पढ़ें:
बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर ने साझा किया Egg freezing का दर्दनाक किस्सा, सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना अनुभव
